-->

Popular Posts

Oppo K14 X 5G Price & Launch Date & Specifications







OPPO ने हाल ही में भारत में अपने नए स्मार्टफोन OPPO K14X 5G की लॉन्च डेट 10 फरवरी कंफर्म की है। इसे लेकर फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव है। वहीं, अब इसी माइक्रोसाइट के जरिए फोन से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आ गई हैं। जिससे इसके सॉफ्टवेयर, कलर ऑप्शंस और AI फीचर्स की डिटेल्स मिल गई हैं। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


माइक्रोसाइट के अनुसार, OPPO K14X 5G बॉक्स से बाहर ColorOS 15 के साथ रन करेगा। जो Android 15 पर आधारित होगा। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 48 महीने तक स्मूद परफॉरमेंस देगा। इसके साथ ही इसमें Theft Protection जैसे सेफ्टी फीचर्स, Luminous Rendering Engine और Trinity Engine का सपोर्ट मिलेगा। जो सिस्टम स्टेबिलिटी और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम कर सकता है।


OPPO K14x 5G India launch date 10 february confirmed

डिजाइन और कलर ऑप्शंस की बात करें तो OPPO K14X 5G को Ice Blue और Prism Violet रंगों में पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार Ice Blue वैरियंट को खास आइस-कूल फील के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे देखने के साथ-साथ इस्तेमाल में भी प्रीमियम फील दे सकता है।


इससे पहले OPPO ने पुष्टि की थी कि K14X 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जिसकी रेटेड कैपेसिटी 6,335mAh होगी। फोन 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा। वहीं 5W (5V x 1A) रिवर्स चार्जिंग की सुविधा होगी।


डिस्प्ले के लिए OPPO K14X 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD पैनल दिया जाएगा। जो 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। कैमरा सेटअप में फोन को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की पुष्टि की गई है।


अन्य फीचर्स की बात करें तो OPPO K14X 5G में AI Eraser 2.0 सपोर्ट मिलेगा। जिसकी मदद से ग्राहक किसी भी फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट या लोगों को एक टैप में हटा पाएंगे। जबकि बैकग्राउंड को ऑटोमैटिकली रीक्रिएट किया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में Dual-View Video फीचर भी दिया जाएगा। जिससे फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।


Flipkart माइक्रोसाइट के कंडीशन्स सेक्शन में में यह भी दिखा है कि आगामी OPPO K14X 5G 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। यदि स्मार्टफोन में किसी तरह की क्वालिटी या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी समस्या सामने आती है तो OPPO ग्राहकों को 30 दिन की रिप्लेसमेंट वारंटी भी देगा।


OPPO K14x 5G उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन देख रहे हैं। यह फोन स्टूडेंट्स, रोजमर्रा के उपयोग और मल्टी-टास्किंग करने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह संभावित तौर पर POCO M8, Redmi 14C और Lava Blaze X जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकता है।


यदि आप बड़ी बैटरी, स्मूद परफॉरमेंस व सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और फास्ट चार्जिंग पसंद करते हैं, तो OPPO K14x 5G सस्ते में बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम 10 फरवरी को लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। bloggerbano के साथ जुड़े रहें

Tags
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

0 Response to "Oppo K14 X 5G Price & Launch Date & Specifications "

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel